फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी और ट्रक छोड़ कर भागे तस्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कश्मीर में राशन ले जाने की आढ़ में पशु तस्कर भाा सक्रिय हैं। इस समय जबकि सब तरफ लॉकडाउन है। ऐसे में सिर्फ जरूरी वस्तुओं की भी मूवमेंट है। रविवार को कश्मीर जा रहे एक ट्रक में पशु तस्करी का प्रयास किया गया। जिसे पुलिस ने विफल कर दियया। पुख्ता सूचना पर सिद्धड़ा पुलिस ने कश्मीर जाने वाले एक ट्रक का वाइपास रोड पर पीछा करना शुरू कर दिया। जब तस्करों को इसका पता चला तो उन्होंने ट्रक को सिद्धड़ा पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर हाइवे पर ही ट्रक को खड़ा कर दिया और खुद फरार हो गए। पुलिस ने ट्रक को चेक किया तो इसमें से 14 मवेशी मिले। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है। बता दें कि अभी दो दिन पहले भी पुलिस ने पशु तस्करी करने वाले कई वाहन जब्त कर लिए थे। कई वाहन भी बरामद किए गए। कइयों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें