सांबा। सांबा की अंतरराष्ट्रीय सीमा के सटे सीमावर्ती गांव रेगाल में कुछ स्थानीय युवाओं ने एक मुर्गा नुमा गुब्बारा खेतों में पड़ा हुआ देखा। मामले की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने गुब्बारे को अपने कब्जे में लिया। यह गुब्बारा सांबा पाकिस्तानी गोलाबारी से कुछ मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाया गया। इसको लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। संवाद