फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मैरा मांदरेयां में बूथ जन संवाद में बताईं जम्मू-कश्मीर में भाजपा की उपलब्धियां

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बोले-भाजपा सरकार में लिखी जा रही नई विकास गाथा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने मोदी सरकार की उपलब्धियां हर घर पहुंचाने के लिए बूथ जन संवाद महा जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम मैरा मांदरेयां में आयोजित किया। मंडल मैरा मांदरेयां के बूथ संख्या 25 पर कार्यक्रम का आयोजन जनसंपर्क अभियान की प्रभारी एवं बीडीसी अध्यक्ष सुषमा देवी ने किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह कार्यक्रम के मुख्य वक्ता थे।
विज्ञापन

रंजीत सिंह ने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं को लेकर जनता से चर्चा की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद आए बदलावों के बारे में लोगों को बताया। बताया कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में विकास की नई विकास गाथा लिखी जा रही है। आज जम्मू-कश्मीर में हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। एम्स, आईआईटी, आईआईएम जैसे कई बड़े शिक्षा संस्थान खोले जा रहे हैं। इसके अलावा बड़ी तेजी से जम्मू और श्रीनगर स्मार्ट सिटी का कार्य भी जारी है। भाजपा सरकार में आज कश्मीर में पत्थरबाजी का कोई नामोनिशान नहीं है। उन्होंने सभी लोगों से भाजपा को और मजबूत करने और एक बार फिर नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। इस दौरान सरपंच कठार रोहित शर्मा, पंच करतार चंद, बूथ प्रधान सुखदेव दत्त, संजय आदि उपस्थिति थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें