फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर जम्मू विश्वविद्यालय के धन्वंतरि पुस्तकालय ने पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया। इसके माध्यम से डोगरी की समृद्ध साहित्यिक विरासत पर प्रकाश डाला गया। इसका उद्घाटन मुख्यातिथि प्रो. सुमन जमवाल ने किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डोगरी भाषा के प्रचार-प्रसार में पुस्तकालयों की भूमिका विषय पर डोगरी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. संदीप दुबे के नेतृत्व में हुई विचारोत्तेजक चर्चा थी। प्रभारी लाइब्रेरियन डॉ. विक्रम सिंह साही के मार्गदर्शन में आयोजित प्रदर्शनी में पाठ्यपुस्तकों, संदर्भ सामग्री, उपन्यास, कथा और थीसिस सहित डोगरी साहित्य का एक विस्तृत संग्रह प्रदर्शित किया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें