संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बॉडीबिल्डिंग टीम ने पंजाब के लुधियाना में तीन मार्च को हुए मिस्टर नॉर्थ इंडिया चैंपियनशिप में 13 पदक जीते। प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए जतिंदर सिंह, रूभल शर्मा, अंग्रेज सिंह, अक्षत चावला, अभि शर्मा और रूप सिंह की टीम ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और सात स्वर्ण, छह रजत और एक कांस्य सहित 13 पदक अपने नाम किए। पदक जीत जम्मू लौटे टीम का टीम का मुख्य संरक्षक साहिल अग्रवाल, अध्यक्ष अजय परगल गुप्ता और जेकेएसएबीबीए के अध्यक्ष ओम प्रकाश ने गर्मजोशी से स्वागत किया। जेकेएसएबीबीए के महासचिव रोहित वर्मा ने एथलीटों को बधाई दी और उनके अटूट प्रोत्साहन और समर्थन के लिए सभी समर्थकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।