फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला उत्तर प्रदेश के युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह के सरोर में पशुओं का फीड बनाने वाली फैक्ट्री में करता था काम
विज्ञापन

भाइयों ने बताया - पत्नी के छोड़कर चली जाने के कारण था परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। सरोर इलाके से रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में उत्तर प्रदेश के एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान नसीम अहमद (28) पुत्र मुसीबत अली निवासी बहराइच, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। नसीम अहमद सरोर में पशुओं का फीड बनाने वाली फैक्ट्री में काम करता था और वहीं रहता था। उसका शव निवास स्थान से कुछ ही दूर झाड़ियों में मिला। इसकी जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बिश्नाह उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना के बारे में मृतक के भाइयों ने जानकारी दी कि नसीम ने अपनी मर्जी से शादी की थी, और उसका एक बेटा है। कुछ दिन पहले नसीम का अपनी पत्नी के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। इसके चलते उसकी पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। इस बात से नसीम बहुत परेशान था। एक दिन पहले ही उसके बेटे का जन्मदिन था, लेकिन उसकी पत्नी ने नसीम को बेटे से नहीं मिलने दिया। इस बात से वह बहुत दुखी था। मृतक के भाइयों ने पुलिस से मामले की गहन जांच करते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें