फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अस्पताल में रखी जाए पर्याप्त साफ-सफाई

Sun, 27 Aug 2023 01:33 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएमओ ने प्राथमिक चिकित्सा केंद्र अरनिया का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। बीएमओ बिश्नाह शमीम अहमद चौधरी ने शनिवार को अरनिया प्राथमिक चिकित्सा केंद्र (पीएचसी) का औचक दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जहां स्टाॅफ की हाजिरी जांचने के साथ मरीजों से बात कर उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। वहीं, अस्पताल में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीएमओ सुबह दस बजे प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचे और अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टाॅफ से अस्पताल में मरीजों के बारे में चर्चा की। मौके पर पूरा स्टॉफ उपस्थित मिला। उन्होंने कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी ईमानदारी से निभाने के लिए कहा। साथ ही अस्पताल परिसर में पर्याप्त साफ-सफाई रखने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में कहीं भी गंदगी और पानी जमा नहीं होना चाहिए। मरीजों को बेहतर उपचार सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं। इस मौके पर जोनल मेडिकल अधिकारी प्रेम पाल और मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें