फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्तदान बचाता है कई जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ। जेके ब्लड डोनर्स और वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से रविवार को सीएचसी में रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान 1 महिला सहित 55 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान कई जिंदगियों को बचाता है। इसीलिए इसे महादान कहा जाता है। लोगों में कई तरह की भ्रांति है कि रक्तदान से शरीर में कमजोरी आती है। जो गलत है। रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता। बल्कि शरीर को कई फायदे होते हैं। रक्तदान से कैंसर व हृदयरोग जैसी कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की। शिविर में एसएचओ इंद्र पाल सिंह, बीएमओ लखविंदर सिंह, सरदार बिंदर सिंह, मोहन सिंह भट्टी, गुरमेल सिंह, शैंटी सहित अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें