जम्मू। उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू ने विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदान के लिए जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया है। इस वर्ष ‘सुरक्षित रक्त जीवन बचाता है’ नारे के साथ रक्तदान कर दुनिया को एक स्वस्थ स्थान दें। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अभियान का विचार समुदाय में दूसरों के लिए स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए दिए जा रहे योगदान पर ध्यान केंद्रित करना है। नियमित रक्तदान सामान्य और आपातकालीन दोनों स्थितियों में जरूरतमंदों तक रक्त की समय पर आपूर्ति प्रदान करता है। रक्तदाताओं को खुलकर आगे आना चाहिए। उपराज्यपाल ने हर स्वस्थ नागरिक से स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।