पुंछ। पुंछ ब्रिगेड के अधीनस्थ सेना के 425 फील्ड अस्पताल की ओर से शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एक महिला सहित पचास जवानों ने रक्तदान किया। शिविर की अध्यक्षता फील्ड अस्पताल के कमांडिंग अधिकारी पीके दास ने की। महिला सैन्य चिकित्सक आरूशी ने रक्तदान करने के बारे में जवानों को जागरूक किया। पहली बार रक्तदान करने वाली साइकोलाॅजी काउंसलर अमरजीत कौर ने अपने अनुभव साझा करते हुए महिलाओं को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। संवाद