फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आइए मिलकर रक्तदान करें और पुण्य के भागी बनें

Wed, 12 Jun 2024 06:08 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन का रक्तदान शिविर 14 को
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदाता दिवस के मौके पर 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर सामाजिक संगठन सांबा सोशल क्लब के सदस्यों के सहयोग से लगाया जा रहा है। रक्तदान शिविर सुबह 11 बजे आरंभ होगा। शिविर में रक्तदान कर कोई भी व्यक्ति पुण्य का भागी बन सकता है। रक्तदान कई जिदंगियों को बचाने का काम करता है। इस कारण लोग इसमें बढ़चढ़ कर भाग लें। शिविर में विभिन्न सामाजिक संगठन, व्यापारिक संगठन, स्वयंसेवी, छात्र और अन्य लोग शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं सरकारी कर्मचारी और सुरक्षा बलों के जवान भी इसमें योगदान दे सकते हैं। चिकित्सकों के अनुसार रक्तदान करने में कोई भी भ्रांति नहीं होनी चाहिए। आपके द्वारा दान किया गया रक्त जरूरत पड़ने पर दूसरों की जिंदगी बचा सकता है। इसके अलावा रक्तदान करने से रक्तदाता की खून की जांच में उसे कई बीमारियों के बारे में भी पता लग सकता है। जिला अस्पताल में सड़क हादसों को देखते हुए अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से रक्तदान शिविर लगाकर पुण्य का कार्य किया जा रहा है। इसमें युवाओं का काफी सहयोग मिल रहा है।
रक्तदान करने से पहले ये सावधानी बरतें
-रक्तदान से पहले तंबाकू, सिगरेट जैसी नशीली चीजों का सेवन न करें।
-रक्तदान से पहले पर्याप्त आहार के सेवन के साथ तरल पदार्थ लें।
-खाली पेट कभी रक्तदान न करें।

आप कर सकते हैंं रक्तदान
-कोई भी स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर रक्तदान कर सकता है।
-18 से 60 साल तक की आयु का कोई भी व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
-रक्तदाता का हीमोग्लोबिन का स्तर निर्धारित मानक के अनुरूप होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें