जम्मू। विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जीएमसी के सभागार में ट्रांसफ्यूजन मेडिसन विभाग की ओर से करवाए कार्यक्रम में रक्तदान के लिए रक्तदाताओं और स्वैच्छिक संगठनों को सम्मानित किया।
विभाग की एचओडी डॉ. मीना सिद्धू ने विश्व रक्तदाता दिवस के विषय खून दो, प्लाज्मा दो, जीवन साझा करो, अक्सर साझा करो के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी वर्ग के लोगों को आगे आकर नेक कार्य में योगदान देने की अपील की। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव भूपेंद्र कुमार और एनएचएम की मिशन निदेशक आयुषी सूदन ने वर्चुअल मोड से उपस्थिति को संबोधित किया। प्रिंसिपल डॉ. शशि सूदन ने कहा कि रक्तदाताओं के सहयोग से ही जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है। यहां डॉ. टीआर रैना, एसोसिएटेड अस्पतालों के प्रशासक अश्विनी खजूरिया, संत निरंकारी मंडल से अजीत सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो