फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप जिला अस्पताल की नई इमारत में भी ब्लड बैंक न होने से लोग निराश

विज्ञापन
विज्ञापन
बोले - सात तहसीलों के लोग अखनूर अस्पताल पर निर्भर, यहां ब्लड बैंक न होना ताज्जुब की बात संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। क्षेत्र में ब्लड बैंक की मांग वर्षों से उठ रही है। यहां के मरीजों को जम्मू के सरकारी अस्पतालों के ब्लड बैंक पर निर्भर रहना पड़ता है, या निजी ब्लड बैंक से महंगा रक्त खरीदना पड़ता है। ऐसे में लेट लतीफी के कारण कई बार मरीजों की जान भी चली जाती है। ब्लड बैंक को लेकर कई बार नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने जनता को आश्वासन दिया, किंतु उपजिला अस्पताल को नई इमारत में स्थानांतरित करने पर भी इसमें ब्लड बैंक की सुविधा न मिलने से लोगों में निराशा है।

अखनूर निवासी मोहनी पंडित का कहना है कि सात तहसीलों के लोग अखनूर अस्पताल की चिकित्सीय व्यवस्था पर आश्रित हैं। यहां ब्लड बैंक का न होना ताज्जुब की बात है। लंबे समय से अखनूर में ब्लड बैंक की मांग है जिसे स्वास्थ्य विभाग को पूरा करना चाहिए। शिव शर्मा ने बताया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को दुर्घटना या आपातकालीन स्थिति में रक्त के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है। कई बार तो रक्त न मिलने पर मरीज की जान चली जाती हैं। इसलिए, क्षेत्र में सरकारी ब्लड बैंक होना चाहिए। अखनूर अस्पताल की नई इमारत में ब्लड बैंक के लिए पर्याप्त जगह है। बीएमओ से अनुरोध है कि अखनूर में ब्लड बैंक के लिए जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लड बैंक की जरूरत को ध्यान में रखते हुए मैंने पहले ही इस बारे में उच्च अधिकारियों को लिख दिया है। जम्मू-कश्मीर में अभी उपजिला स्तर के अस्पतालों में ब्लड बैंक की सुविधा नहीं है। फिर भी अखनूर अस्पताल में ब्लड बैंक के लिए विशेष मामले को मैं उच्चाधिकारियों के समक्ष रखूंगा। मौजूदा समय में अखनूर अस्पताल में स्टोरेज यूनिट सुचारू है।
- डॉ. मोहम्मद सलीम, बीएमओ, अखनूर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें