फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रामसू ब्लॉक में बढ़ाई जाएं स्वास्थ्य सुविधाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। रामसू ब्लॉक में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने व योजनानुसार चिकित्सा उपकरणों के लिए प्रस्ताव दिए जाएं। यह निर्देश डीसी मुसरत इस्लाम ने रामसू ब्लॉक में आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में सीएमओ को दिए। इस मौके पर सार्वजनिक शिकायतों का निवारण भी किया गया। वहीं, क्षेत्रों का दौरा कर जारी विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रामसू हाई स्कूल को अपग्रेड करने जैसी पंचायती राज संस्थाओं और आम जनता द्वारा उजागर की गई मांग पर डीसी ने सीईओ को इसकी सिफारिश उच्चाधिकारियों से करने के निर्देश दिए। पंचायती राज संस्थाओं को उपमंडल रामसू में पशु चिकित्सा केंद्र खोलने के लिए संबंधित बीडीओ और पशुपालन विभाग के परामर्श से प्रस्ताव पारित करने की भी सलाह दी। जल जीवन मिशन योजना के कार्यान्वयन सब-डिवीजन रामसू और बनिहाल के हिमाच्छादित क्षेत्रों में अग्रिम रूप से राशन के भंडारण की स्थिति के अलावा ब्लॉक उखराल में मगरकोट में एक राशन डिपो का निरीक्षण किया। सीएमओ को शिविर लगा कर लाभार्थियों को उम्र और अन्य प्रमाण पत्र बिना किसी परेशानी के प्रदान करने के निर्देश दिए। सीईओ को विभाग के संबद्ध कर्मचारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने और इस संबंध में उनके डीडीओ से रिपोर्ट मांगने का भी निर्देश दिया।
पंचायती राज संस्थाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे सभी विकासात्मक कार्यों की निगरानी करने के लिए भी कहा, ताकि कार्य समय और गुणवत्ता के साथ पूर्ण हों। उन्होंने ब्लॉक दिवस कार्यक्रम के दौरान भू-स्वामियों को भूमि पासबुक भी वितरित कीं। इस मौके पर डीडीसी सदस्य बशीर नाइक, फैयाज अहमद नाइक, वरिष्ठ अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें