फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ब्लॉक दिवस में उठाए पेयजल संकट और स्कूलों में स्टाफ की कमी के मुद्दे

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर पहुंचे उपायुक्त जम्मू, लोगों को दिया समस्याएं सुलझाने का आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। डीसी जम्मू सचिन वैश्य की अध्यक्षता में मैरा मान्द्रियां ब्लॉक के खंड विकास कार्यालय में बुधवार को आयोजित ब्लॉक दिवस कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनी गईं। लोगों ने उपायुक्त से सड़क संपर्क दुरुस्त करने और नई सड़कें बनाने की मांग की। पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। लोगों ने बताया कि कई-कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति नहीं होती। मोटर खराब हो जाए तो ठीक करने में सप्ताह गुजर जाते हैं। ब्लॉक के विभिन्न स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी उपायुक्त को बताई गई।
पंचायत कठार के सरपंच रोहित शर्मा ने उपायुक्त को बताया कि अर्धान कुम्मी क्षेत्र में लगभग 5-6 वर्ष पहले पानी की एक नई परियोजना तैयार की गई थी। वहां करोड़ों रुपये खर्च कर जरूरी मशीनें, पंप लगाईं लेकिन बोर किसी वजह से बंद हो गया। इतने वर्षों में दोबारा उसे सुचारू नहीं किया गया। अगर यह परियोजना शुरू हो जाती है तो पंचायत के 40 फीसदी लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी। इसका सीधा लाभ पंचायत में धड़ा और अर्धान क्षेत्र को पहुंचेगा, जहां पेयजल की किल्लत है। इसके अलावा पंचायत के पीएचसी से एक मेडिकल अफसर को कुछ समय से बीएमओ ने चौकी चौरा में अटैच किया है। इससे लोगों को बहुत दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने उपायुक्त से लोगों के मुद्दे हल करने का अनुरोध किया। उपायुक्त ने सालों से बंद पड़ी अर्धान कुम्मी पानी परियोजना के संदर्भ में जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता रॉकी महाजन से विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। अधिशाषी अभियंता ने उपायुक्त को बताया कि इस समय फंड की कमी के चलते इस पर कार्य नहीं हो पा रहा है। इस पर उपायुक्त ने इसकी रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कहा। उपायुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि जल्द इसका समाधान किया जाएगा। वहीं, कठार पीएचसी से अटैच किए डॉक्टर को लेकर भी उन्होंने लोगों को विश्वास दिलवाया कि जल्द वह इस मामले को विभाग के उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाकर समाधान की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें