फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भागीदारी कम, अटक रहे लोगों के काम

Thu, 25 Jul 2024 06:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सीमावर्ती गांव चक दुल्मा, पंगदौर व सलमेरी में करवाए ब्लॉक दिवस कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। ब्लाॅक दिवस में भागीदारी कम रहने से लोगों के काम अटक रहे हैं। बुधवार को जिले के सीमावर्ती गांव चक दुल्मा, पंगदौर और सलमेरी में ब्लाॅक दिवस कार्यक्रम करवाए गए।

कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पुरानी समस्याएं उठाईं, अधिकारियों ने समाधान का भरोसा दिया। बता दें कि चक दुल्मा में 50, पंगदौर में 100 और सलमेरी में भी कम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


राजपुरा ब्लॉक के चक दुल्मा में एडीडीसी चंपा देवी ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उनके साथ एसडीएम सुनैनी सैनी और बीडीओ शिवाली चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। भाजपा जिला उपाध्यक्ष गीता भगत ने किसानों के पंपसेट के लिए बिजली की समस्या, बिजली के अधिक बिल आने, ग्रामीण महिलाओं को जागरूक करने और नए राशन कार्ड बनाने की मांग रखी।

पूर्व नायब सरपंच पुरुषोत्तम शर्मा ने 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाने, राजपुरा तहसील मार्ग पर पानी की निकासी करवाने की मांग को उठाया। सनूरा के पूर्व सरपंच देवेंद्र सिंह ने फलदार पौधे लगाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि बरसात के दिनों में पौधरोपण अभियान तो चलाए जाते हैं, लेकिन पौधों की देखभाल नहीं हो पाती। इसके लिए कोई उचित कदम उठाए जाने चाहिए। स्थानीय लोगों ने लिफ्ट इरीगेशन स्टेशन को चालू करने, मार्ग बनाने, सुरक्षा डिच में आई भूमि का मुआवजा देने, अमृत सरोवर, खेल मैदान बनाने और मुठीझारू गांव के लोगों को सांबा राजस्व विभाग के साथ जोड़ने की मांग की। इस पर एडीडीसी व एसडीएम ने लोगों को भरोसा दिलाया की लोगों की मांगों के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात कर शीघ्र समाधान करवाया जाएगा।

उधर, सीमावर्ती पंचायत पंगदौर में ब्लाॅक दिवस में एडीसी सुरेश शर्मा ने लोगों की समस्याओं को सुना। लोगों ने बिजली व पानी की मांग उठाई। इस दौरान राशन कार्ड नहीं बनने की भी मांग को उठाया गया। जिला प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
सालमेरी में मनाया गया ब्लॉक दिवस
सांबा। जिला आयुक्त अभिषेक शर्मा ने बुधवार को पंचायत सालमेरी में ब्लॉक दिवस पर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी। कार्यक्रम की शुरुआत मुमकिन योजना के तहत लाभार्थियों को यात्री वाहनों की चाबियां सौंपी गई।
विज्ञापन


एक पेड़ मां के नाम अभियान के हिस्से के रूप में डीसी ने पर्यावरण के संरक्षण, हरित प्रथाओं को बढ़ावा देने और जलवायु परिवर्तन से निपटने की दिशा में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। उपायुक्त ने शिकायतों को सुनने के बाद कई निर्देश जारी किए। उन्होंने अतिक्रमण हटाने के लिए एक टीम गठित करने और अमृत सरोवर के चारों ओर रिटेनिंग वॉल के निर्माण को विकास योजना में शामिल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विजयपुर डीडीसी सदस्य, एसीडी, एसडीएम विजयपुर, एक्सईएन, तहसीलदार, बीडीओ और अन्य जिला और क्षेत्रीय अधिकारी उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें