फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में बड़ा हादसा: कबाड़ के गोदाम में विस्फोट से दो बच्चों समेत चार जिंदा जले, 14 घायलों की हालत नाजुक

Mon, 14 Mar 2022 10:12 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

गोदाम में काम करने वाली एक महिला ने फ्रिज के कंप्रेसर पर हथोड़ा मारा। इससे धमाका हुआ और आग लग गई। जिससे यह दर्दनाक हादसा हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू शहर के रेजिडेंसी रोड स्थित एक कबाड़ के गोदाम में विस्फोट होने से भीषण आग लग गई। अग्निकांड में दो बच्चों और गोदाम मालिक समेत चार लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोदाम में काम करने वाली एक महिला ने फ्रिज के कंप्रेसर पर हथोड़ा मारा। इससे धमाका हुआ और आग लग गई। सात लोगों ने ऐन मौके पर बाहर भागकर जान बचाई। पांच घंटे की मशक्कत से दमकल व पुलिस टीम ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार यह हादसा सोमवार शाम छह बजे पेश आया। गोदाम में बड़े स्तर पर प्लास्टिक की बोतलें, मोम आदि पड़ा हुआ था। जबकि छोटे-छोटे गैस सिलिंडर भी थे। एक महिला श्रमिक भी काम कर रही थी। बताया जा रहा है कि उसने फ्रिज के कंप्रेसर पर जैसे ही हथोड़ा मारा, जोरदार धमाका हो गया। 25 लोग गोदाम में फंस गए। आग की चपेट में आने से गोदाम में पड़े गैस सिलिंडर फटने लगे।

आधा दर्जन गैस के सिलिंडर फटने से आग इतनी तेजी से फैली कि ज्यादातर लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं लगा। सात लोग इस दौरान सकुशल बाहर निकल पाए। अन्य 18 लोग झुलस गए। दमकल और पुलिस की रेस्क्यू टीमों ने बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया लेकिन गोदाम के मालिक समेत चार लोगों की मौत हो गई। आग की चपेट में आए श्रमिक परिवार बिहार और असम के हैं, जो गोदाम में ही रहते थे और वहीं काम कर रहे थे।
विज्ञापन


जम्मू में सिलिंडर धमाके से मौतों पर व्यथित हूं। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं। मृतकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये, गंभीर रूप से घायल को एक-एक लाख और मामूली रूप से जख्मी को सरकार 25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि देगी।- मनोज सिन्हा, उप राज्यपाल

जम्मू के रेजीडेंसी रोड इलाके में स्थित एक कबाड़ की दुकान में सोमवार शाम को आग लग गई। आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। जिसके बाद अंदर पड़े कुछ एलपीजी सिलिंडर भी फट गए। इस घटना में तीन लोगों की जान जा चुकी है। 15 लोग घायल हुए हैं। जिन्हें पुलिस, अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से घटनास्थल से निकाल लिया गया है। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।- एसएसपी जम्मू, चंदन कोहली

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें