फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी के शाहपुर पंचायत में हो रहे शादी समारोह में धमाका, ग्रेनेड फेंके जाने की आशंका

Mon, 25 Apr 2022 12:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन में 26 मार्च से लेकर 24 अप्रैल तक यानि पिछले 28 दिनों में चार संदिग्ध धमाके हो चुके हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में किसी को भी गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई। धमाके में दो युवक जख्मी हो गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कोटरंका सब डिवीजन की शाहपुर पंचायत में रविवार की रात एक विवाह समारोह में हुए संदिग्ध धमाके में दो टेंट कर्मचारी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। प्रत्यक्षदर्शी इसे ग्रेनेड धमाका बता रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है। कोटरंका में पिछले 28 दिनों में यह चौथा संदिग्ध धमाका है। लोगों में इससे दहशत का माहौल है।  

जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया

बताया जा रहा है कि रविवार रात  8.30 बजे बुद्धल ब्लॉक के शाहपुर इलाके में बलबीर सिंह नामक व्यक्ति के घर उसके बेटे का विवाह समारोह चल रहा था। डीजे वाले अपनी गाड़ी में सामान लोड कर रहे थे। अचानक वहां एक जोरदार धमाका हुआ और चारों ओर धुआं फैल गया। साथ ही वहां दहशत का माहौल बन गया।

बुलंद खान और जसबीर सिंह नाम के दो टेंट कर्मचारी जख्मी

मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने बताया कि जब गाड़ी में डीजे वाले अपना सामान लोड कर रहे थे तो ऐसा लगा कि ऊपर से किसी ने कुछ फेंका है जो गाड़ी के पास विस्फोट हुआ। धमाके से बुलंद खान और जसबीर सिंह नाम के दो टेंट कर्मचारी जख्मी हो गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है लेकिन शाहपुर के साथ-साथ पूरे बुद्धिल ब्लॉक में दहशत का माहौल है।

कोटरंका में 28 दिनों में चौथे संदिग्ध धमाके से लोगों में दहशत 

राजोरी जिले के कोटरंका सब डिवीजन में 26 मार्च से लेकर 24 अप्रैल तक यानि पिछले 28 दिनों में चार संदिग्ध धमाके हो चुके हैं लेकिन पुलिस अभी तक किसी भी मामले में किसी को भी गिरफ्तार करने में सफल नहीं हुई। सुरक्षा एजेंसियां भी मामले को सुलझाने में नाकाम रही है। 26 मार्च को कोटरंका पुलिस थाने के बिल्कुल पास दो संदिग्ध विस्फोट हुए थे जो कि टाइमर डिवाइस से किए गए थे। हालांकि उसमें कोई हताहत नहीं हुआ था जबकि कुछ दिन पहले ही कोटरंका पुलिस थाने से करीब 400 या 500 मीटर दूर पुल के नीचे झुग्गियों में विस्फोट हुआ था जिसमें यूपी निवासी दंपति घायल हो गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें