फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तारकोल बिछाने का काम शुरू, सड़क के सभी गड्ढे भरे जाएंगे

विज्ञापन
पौनी के भांबला से लेतर तक तारकोल डालने का काम करते कर्मी। 
विज्ञापन
पौनी। तहसील के भांबला से दोमेल तक आने वाली सड़क पर तारकोल डालने का काम जारी है। जानकारी के अनुसार आठ किलोमीटर लंबी लेतर से भांबला तक सड़क पर तारकोल बिछाया जा रहा है। इस मार्ग पर कई जगह गड्ढे होने के कारण अक्सर वहां से गुजरने वाले वाहन चालक परेशान होते थे। ग्रेफ के एईई सुखदेव ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए 57 आरआर कंपनी को तारकोल डालने का जिम्मा दिया गया है। पंद्रह दिन में काम पूरा कर लिया जाएगा। मार्ग पर सभी गड्ढों को भरा जाएगा ताकि वाहन चालकों को परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं भांबला के सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि भांबला मार्ग के मुख्य बाजार में बहुत गड्ढे हैं, काम की शुरुआत इस मार्ग से ही करनी चाहिए थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें