विलय दिवस के विरोध में अलगाववादियों ने 27 अक्तूबर को घाटी में काला दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके साथ ही आतंकी संगठन लश्कर ने भी काला दिवस को समर्थन दिया है। अलगाववादियों के आह्वान को देखते हुए श्रीनगर के सात थाना क्षेत्रों रैनावाड़ी, नौहट्टा, खानयार, सफाकदल, एमआर गंज, क्रालखुड व मायसूमा में पाबंदियां रहेंगी।
इसके साथ ही बारामुला से बनिहाल के बीच रेल सेवा स्थगित रहेगी। काला दिवस के मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गए हैं।