फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा का गांव चलो अभियान शुरू

विज्ञापन
प्रदेश भाजपा की ओर से वीरवार को प्रदेश में गांव चलो अभियान शुरू करने पर पार्टी मुख्यालय में मौज
विज्ञापन
आवंटित क्षेत्रों में पार्टी नेता और कार्यकर्ता चौबीस घंटे ग्रामीण इलाकों में बिताएंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू कश्मीर में वीरवार को भाजपा की ओर से गांव चलो अभियान की शुरुआत की गई। इसके तहत
पार्टी नेता और कार्यकर्ता चौबीस घंटे ग्रामीण इलाकों में बिताएंगे। कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में आवंटित गांवों और शहरी इलाकों में बूथों पर पहुंचे। उन्होंने विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलने और निर्धारित कार्यक्रम का पालन करने के लिए गांवों और वार्डों में अपनी निर्धारित गतिविधियां शुरू कीं।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश महासचिव (संगठन) अशोक कौल ने पार्टी मुख्यालय त्रिकुटा नगर से स्थानीय मंडल के कार्यकर्ताओं को जम्मू दक्षिण जिले के उनके निर्धारित वार्डों के लिए रवाना किया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष असीम गुप्ता, पूर्व एमएलसी चौ. विक्रम रंधावा और जिला अध्यक्ष रेखा महाजन मौजूद रहे। कौल ने कहा कि प्रदेश के 10000 से अधिक पार्टी कार्यकर्ता और नेता ग्रामीण इलाकों में हर गांव में जा रहे हैं, जबकि शहरी इलाकों में वे हर वार्ड को कवर करेंगे। उन्हें लोगों विशेषकर किसानों, महिलाओं, युवाओं, प्रमुख हस्तियों के साथ बातचीत की जाएगी और उन्हें हर वर्ग के उत्थान के लिए मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई नीतियों और कार्यक्रमों के बारे में बताया जाएगा। इस अभ्यास के तहत नेता और कार्यकर्ता आवंटित गांव या वार्ड में रात भर रहकर लोगों के मुद्दों को सुनकर उनके निवारण के लिए काम करेंगे। कहा कि भाजपा लोगों के सामने अपना रिपोर्ट कार्ड भी रखेगी। पीएम का 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र, विकसित भारत बनाने का सपना है और लोगों से इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए काम करने को कहा जाएगा। अभियान के राज्य प्रभारी पवन खजूरिया ने कहा कि अभियान को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। इसी प्रकार उपाध्यक्ष असीम गुप्ता ने बाहु विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 63 छन्नी में यह अभ्यास किया। उपाध्यक्ष शाम चौधरी ने बूथ नंबर 29 जम्मू दक्षिण, महासचिव डॉ. देवेंद्र मन्याल एमसी वार्ड नंबर 1 रामगढ़., पूर्व मंत्री अजय नंदा ने घर बलियान रियासी निर्वाचन क्षेत्र, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने बूथ नंबर 141 कुंजवानी पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें