सांबा। कस्बा की म्युनिसिपल कमेटी के अधीन आती वार्ड 14 व चक मंगा रकवाल क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विकास संब्याल व भाजपा के जिला कार्यकारणी सदस्य कश्मीर सिंह ने सेनिटाइजेशन अभियान चलाकर दवाओं का छिड़काव किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचना है तो लॉकडाउन का पालन करते हुए अपने घरों व आसपास की साफ सफाई रखना बहुत ही जरूरी है। उन्होंने लोगो से अपील की लोग लॉकडाउन का पालन करे अपने हाथ मुँह को बार बार धोऐं ताकि कोरोना वायरस को रोक जा सके।