जम्मू। सोशल मीडिया पर शनिवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना द्वारा पार्टी हाईकमान को इस्तीफा देने की चर्चा रही। बताया गया कि रैना को अगली जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे निभाएंगे। सियासी गलियारे में यह अधिक चर्चा का विषय रहा। हालांकि शाम को रैना ने ट्वीट कर कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। रैना ने पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और बेवजह अफवाह फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर शनिवार को दिनभर रवींद्र रैना के इस्तीफे देने की खबर फैली रही। इसमें अगले प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कयास लगाए गए। रैना लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल देख रहे हैं। उनके इस्तीफे की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन हाईकमान ने अब तक उन पर विश्वास जताया है। ब्यूरो