फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चर्चा में भाजपा अध्यक्ष... दिन में इस्तीफे की हलचल, शाम को ट्वीट- टाइगर अभी जिंदा है

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सोशल मीडिया पर शनिवार को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना द्वारा पार्टी हाईकमान को इस्तीफा देने की चर्चा रही। बताया गया कि रैना को अगली जो जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे निभाएंगे। सियासी गलियारे में यह अधिक चर्चा का विषय रहा। हालांकि शाम को रैना ने ट्वीट कर कहा कि टाइगर अभी जिंदा है। रैना ने पूछे जाने पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं है और बेवजह अफवाह फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर शनिवार को दिनभर रवींद्र रैना के इस्तीफे देने की खबर फैली रही। इसमें अगले प्रदेशाध्यक्ष को लेकर कयास लगाए गए। रैना लगातार दूसरी बार प्रदेशाध्यक्ष का कार्यकाल देख रहे हैं। उनके इस्तीफे की चर्चाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन हाईकमान ने अब तक उन पर विश्वास जताया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें