फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Election: चुनाव की नई रणनीती, भाजपा वार रूम से जारी करेगा घोषणापत्र

Thu, 29 Aug 2024 01:24 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार


भाजपा ने जम्मू में नया चुनावी 'वार रूम' खोला जिसमें हर क्षेत्र पर निगरानी और दैनिक फीडबैक की व्यवस्था की गई है। जबकि कांग्रेस भी अपना वार रूम शुरू करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
bjp flag
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन प्रक्रिया के पूरा होते ही भाजपा ने जम्मू में एक नया चुनावी 'वार रूम' स्थापित कर दिया है। यह वार रूम पार्टी की चुनावी रणनीति, प्रचार और प्रबंधन गतिविधियों के संचालन का केंद्र बनेगा।

विज्ञापन

 
 प्रदेश भाजपा ने छन्नी हिम्मत स्थित एक होटल में मीडिया वार रूम शुरू किया है। इससे पहले पार्टी मुख्यालय से ही मीडिया गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा था।  29 अगस्त को मीडिया वार रूम का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। वार रूम में एक प्रेस कान्फ्रेंस हाल स्थापित किया गया है। इसमें 100 से अधिक कुर्सियों की क्षमता है। आगामी दिनों में कई बड़े नेता इसी हाल में जीत की रणनीति पर चर्चा करेंगे। वार रूम में लैपटाप, इंटरनेट सहित अन्य संचार सामग्री उपलब्ध रहेगी।

आगामी वीआईपी दौरों को देखते हुए कुछ कमरे रिजर्व रखे गए हैं। वार रूम में दैनिक आधार पर रणनीति बैठक और गतिविधियों पर चर्चा के लिए नेरेटिव समूह बनाया गया है। वार रूम से 19 प्रवक्ता जोड़े गए हैं। अलग-अलग क्षेत्रों में चुनाव के माहौल पर नजर बनाए रखने के लिए विभिन्न टीमें गठित की गई हैं। वार रूम से जिला स्तर की गतिविधियों का दैनिक आधार पर फीडबैक लेने की व्यवस्था की जा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व जम्मू कश्मीर मामलों के प्रभारी तरुण चुग का कहना है कि चुनाव को लेकर लोगों में उत्साह है। पार्टी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरकर काम कर रही है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रवींद्र शर्मा ने पुष्टि की है कि उनकी पार्टी भी जल्द ही चुनावी गतिविधियों के लिए अपना वार रूम स्थापित करेगी, जिससे चुनाव प्रबंधन की निगरानी की जाएगी।

नामांकन के बाद पहले चरण की 24 सीटों पर प्रत्याशियों ने प्रचार तेज कर दिया है। आगामी दिनों में प्रमुख दलों में भाजपा, कांग्रेस और नेकां के बड़े नेता विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर प्रचार करेंगे।  24 सीटों के लिए 280 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। इसमें कई विधानसभा क्षेत्रों में पूर्व मंत्री, विधायक और अन्य दिग्गज नेता किस्मत आजमा रहे हैं। 

वार रूम के उद्घाटन पर प्रमुख व्यक्ति सांसद जुगल किशोर शर्मा,जम्मू-कश्मीर भाजपा के सहप्रभारी आशीष सूद साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह और शाजिया इल्मी शामिल है। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक असीम गुप्ता और सह-संयोजक पवन खजूरिया हैं। भाजपा का नया 'वार रूम' चुनावी रणनीति और प्रचार के हर पहलू पर नियंत्रण रखने के लिए पूरी तरह तैयार है। कांग्रेस भी अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें