भाजपा मुख्यालय में सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करते पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर
- फोटो : संवाद
जम्मू। भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष ब्रह्म ज्योत सत्ती के नेतृत्व में पार्टी मुख्यालय में समाज सुधारक सावित्री बाई फुले की पुण्य तिथि मनाई गई। महासचिव संगठन शोक कौल के साथ महासचिव बलदेव सिंह बिलावरिया, गोपाल महाजन, विधायक अरविंद गुप्ता, डॉ. सुनील भारद्वाज, शगुन परिहार और देवयानी राणा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अरुण प्रभात समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। अशोक कौल ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपनी पूरी ज़िंदगी समाज के दबे-कुचले और पिछड़े तबकों की भलाई के लिए लगा दी और जाति भेदभाव जैसी तमाम सामाजिक बुराइयों को बिना डरे चुनौती दी। सभी ने बारी बारी से उनके योगदान को याद किया और उनके बताए रास्तों पर चलकर चुनौतियों से लड़ने का संकल्प दोहराया। (ब्यूरो)