फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा नहीं तैयार : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंतनाग। जम्मू-कश्मीर में भाजपा केवल पंचायत और नगर पालिका चुनाव कराना चाहती है। वह विधानसभा चुनाव के लिए तैयार नहीं है, क्योंकि उन्हें डर है कि वे विधानसभा चुनाव हार जाएंगे। पिछले एक साल से चुनाव आयोग ने कभी भी विधानसभा चुनावों पर कोई निर्णय नहीं लिया है। केंद्र ने विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग को संकेत नहीं दिया है। यह बातें मंगलवार को उमर अब्दुल्ला ने कही। उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि चुनाव आयोग केंद्र के नियंत्रण में है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि अब लगता नहीं है कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा के चुनाव होंगे। उमर मंगलवार को अनंतनाग के जीएमसी में जिले के जिला अध्यक्ष अल्ताफ कुल्लू के पिता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें