फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गडकरी ने दिया भरोसा, ब्लाइंड वाल नहीं पिलरों पर ही होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रोजेक्ट मैनेजर को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा
विज्ञापन

- भाजपा नेताओं व चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री से श्रीनगर में की मुलाकात
- एक्सप्रेस वे के अंतर्गत कुंजवानी से नरवाल तक चल रहे काम जताया एतराज
संवाद न्यूज एजेंसी

जम्मू । केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने चैंबर ऑफ कॉमर्स और भाजपा नेताओं को भरोसा दिया है कि दिल्ली-अमृतसर-कटड़ा एक्सप्रेस वे के अंतर्गत कुंजवानी से नरवाल तक काम पिल्लरों पर ही होगा, ब्लाइंड वाल पर नहीं। उन्होंने प्रोजेक्ट मैनेजर को तीन दिन के भीतर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। वहीं उन्होंने पूछा है कि जनवरी में इसे मना करने के बाद भी यह काम इस तरीके से क्यों चल रहा था।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान अरुण गुप्ता, उप प्रधान अनिल गुप्ता , भाजपा के पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा, भाजपा के ट्रेड सेल के कन्वीनर शाम लाल लेंगर ने इस मसले को लेकर केंद्रीय मंत्री से कश्मीर में मुलाकात की। मंत्री ने आश्वासन दिलाया कि एक्सप्रेस वे ब्लाइंड वाल पर नहीं अपितु पिल्लर पर ही बनेगा। उनका कहना था कि पांच लाख से ज्यादा आबादी वाले इलाके में ब्लाइंड वाल पर हाईवे नहीं बन सकता, इसलिए यहां पर काम पिल्लर पर ही होगा। एक्सप्रेस वे को लेकर कुंजवानी , सैनिक कॉलोनी, छन्नी हिम्मत, नरवाल सेक्टर के लोग लगातार परेशान चल रहे थे। 14 जून को हाईवे जाम भी किया गया था। भाजपा के ट्रेड सेल के कन्वीनर शाम लाल लेंगर ने कहा कि जनवरी 2024 में केंद्रीय मंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताकर आए थे लेकिन यहां के अधिकारी फिर भी अपनी मर्जी से काम ब्लाइंड वाल के अनुसार करते हुए आ रहे थे लेकिन अब भरोसा मिल गया है। हमें विश्वास है कि कुंजवानी से नरवाल तक रहने वाले लोगों और कारोबारियों को नुकसान नहीं होगा। पूर्व एमएलसी विक्रम रंधावा ने कहा कि यह आश्वासन लोगों की जीत हैं। वहीं पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता ने कहा कि हमारी बात केंद्रीय मंत्री ने सुनी और उसे माना भी। प्रोजेक्ट मैनेजर से रिपोर्ट भी मांगी है कि यह कार्य कैसे और क्यों हो रहा था। वहीं चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रधान अरुण गुप्ता के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कुंजवानी से आगे चल एक्सप्रेस वे का निर्माण पिल्लरों पर आधारित होना चाहिए क्योंकि यह क्षेत्र घनी आबादी हैं जहां स्कूल, अस्पताल, बाजार, सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर आदि शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें