घटना के बाद बदहवास मां और बेटी
- फोटो : संवाद
भाजपा नेता सोमनाथ शर्मा का लहूलुहान शव संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार सुबह कस्बे के नजदीक सुनसान इलाके में एक पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने पार्टी के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी पर हत्या करने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किए जाने की मांग की। पुलिस ने मंडल अध्यक्ष के विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
कस्बे का युवक ने शव को पेड़ से लटका हुआ देखा। इस बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारा और उप जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों के तीन सदस्यों के बोर्ड की निगरानी में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
शव घर पहुंचते ही परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने भाजपा के मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी पर सोमराज की हत्या करने काआरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग की। बेटी भावना भारती ने कहा रविवार से उनके पिता लापता थे। उसी दिन मंडल अध्यक्ष राजेंद्र बक्शी ने उनके घर आकर पिता को मारने की धमकी दी थी।
उसके बाद पिता घर नहीं लौटे। उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। कपड़े खून से सने हुए थे जिससे साफ होता है कि उनकी हत्या की गई है। धमकाने वालों ने ही उनकी हत्या कर दी है। इस मौके पर मौजूद भाजपा नेताओं और पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन सोमराज के अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
शाम ढलने से पहले अंतिम संस्कार कर दिया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ा। एसएचओ सुनील शर्मा ने बताया कि राजेंद्र बक्शी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।