फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक जराला मेंे मिला मोर्टार शेल

Mon, 20 Oct 2025 01:53 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
मोर्टार शैल का निरीक्षण करती पुलिस स्रोत सरपंच
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र के चक जराला गांव में रविवार को एक पुराने कुएं की सफाई के दौरान जंग लगा मोर्टार शेल दिखाई दिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह ने तुरंत बिश्नाह पुलिस थाना को इसकी सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे क्षेत्र को सुरक्षा कारणों से घेराबंदी में ले लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह एक पुराना जंग लगा मोर्टार शेल है। इसे सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वाड को सूचित किया गया। पूर्व सरपंच जितेंद्र सिंह ने गांववासियों से अपील की है कि अगर किसी को भी अपने आसपास कोई संदिग्ध वस्तु, हथियार या व्यक्ति दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन को सूचित करें। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है। फिलहाल गांव में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में और सुरक्षित बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें