बिश्नाह। बिश्नाह पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मास्किन अली निवासी महमूदपुर बिश्नाह जम्मू को गिरफ्तार किया है। आरोपी धारा 395, 201 आरपीसी व 4/25 आर्म्स एक्ट के मामले में वांछित था। पीएसआई मोहम्मद जाहिद की टीम ने एसएचओ राकेश जम्वाल के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। जम्मू पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई है। संवाद