बिश्नाह। बिश्नाह अस्पताल के मुख्य द्वार के आगे बुधवार को एक युवक बेहोश होकर नीचे गिर गया। अस्पताल के बाहर दुकानदारों ने बेहोशी की हालत में युवक को अस्पताल पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत लाया घोषित कर दिया। युवक की पहचान प्रवीण कुमार निवासी बंदराली के रूप में हुई है। शव को बिश्नाह अस्पताल के शव ग्रह में रखा गया है। संवाद