बिशनाह में हरि संकीर्तन शोभा यात्रा निकालते श्रद्धालु (फोटो संवय)
- फोटो : bishnah 2
बिश्नाह। बिश्नाह में हरे कृष्णा सेंटर सांबा की तरफ से हरि संकीर्तन सहित एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा में महिलाओं और पुरुषों सहित सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक बिश्नाह अश्विनी कुमार शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। ऋषि नारायण महाराज की अगुवाई में हरि संकीर्तन करती हुई यह भव्य शोभायात्रा रामबाग मंदिर से शुरू हुई और कस्बे के केसी मोड़, बाईपास और तहसील मार्ग से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। शोभायात्रा में श्रद्धालु भक्तिमय भजनों पर झूमे। संवाद