बिश्नाह। क्षेत्र के गांव पंडोरियां में शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसा कार के आगे एक कुत्ते के अचानक से आ जाने के कारण हुआ। कार सवार अरनिया से बिश्नाह की ओर किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद कार के एयर बैग खुल गए। इसके चलते कार में बैठे लोगों को मामूली चोटें आई। नहर में पानी कम होने के कारण बड़ा हादसा टल गया। संवाद