फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एंबुलेंस में जन्मे जुड़वां, जच्चा-बच्चे स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
गांदरबल। सीएचसी कंगन से स्किम्स सौरा ले जाते समय महिला ने एंबुलेंस में जुड़वां बच्चों काे जन्म दिया। अफसरों ने बताया कि गुंड के गनीवान गांव की शमीमा बानो को प्रसव पीड़ा के बाद जटिलताओं के चलते सीएचसी कंगन से एंबुलेंस से स्किम्स सौरा भेजा गया था। रास्ते में आपातस्थिति में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सा तकनीशियन ज़ाहिदा बानो ने हेल्पलाइन पर ईआरसीपी डॉ. राजपाल से परामर्श किया और दोपहर 12:45 बजे वायल के पास एंबुलेंस में ही प्रसव कराया। प्रसूता ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। तीनों को स्किम्स ले जाया गया जहां उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें