फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने लिया दाती मां का आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
दशमी पर फगेत्रा बिरादरी की मेल का आयोजन, माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सीमावर्ती गांव चंगिया में रविवार को फगेत्रा बिरादरी के लोगों ने दाती मां के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद ग्रहण किया। दरबार में महीने की हर दशमी को मेल का आयोजन किया जाता है, और दशहरा के दिन मुख्य वार्षिक मेल होती है। रविवार को दशमी के मौके पर बिरादरी के अलावा अन्य लोगों ने श्रद्धा पूर्वक मां के दरबार में माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की।
इस मौके पर प्रबंधकों और दाती मां दरबार के सेवकों की तरफ से मंगलवार सुबह देवस्थान का हार सिंगार किया गया। उसके बाद विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ आरती की गई, फिर श्रद्धालुओं के लिए दरबार खोल दिया गया। रविवार सुबह से ही बिरादरी के लोगों का आना-जाना शुरू हो गया था। इस बार पुलिस की तरफ से दरबार से 200 मीटर पहले ही पार्किंग में गाड़ियां खड़ी करवाई जा रही थीं, ताकि जाम की स्थिति न बने। दरबार में तकरीबन 10 बजे तक बड़ी संख्या में लोगों ने आशीर्वाद ग्रहण कर किया। उसके बाद भी छुट्टी होने के चलते लोगों आना जाना लगा रहा। बिरादरी के लोगों ने नवविवाहित जोड़ों के विधिपूर्वक रस्म भी कराई और बच्चों के मुंडन भी करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दाती मां के सेवक सुदेश गुप्ता ने बताया कि मेल के हर अवसर पर वह दरबार में हाजिरी लगाते हैं। मेल के मौके पर सारी व्यवस्था का संज्ञान लेते हैं, और 1 दिन पहले ही दरबार में पहुंच जाते हैं। उन्होंने बताया कि उनके पिता भी मां के दरबार में सेवक थे, और उन्हीं के पदचिह्नों पर चल दाती मां के दरबार में सेवा करने का मौका उन्हें मिलता है। सेवक प्रवीण गुप्ता उर्फ काला शाह ने बताया कि मां की अपार कृपा बिरादरी के लोगों के साथ अन्य लोगों पर भी रहती है। जो लोग सच्चे मन से दरबार में हाजिरी लगाते हैं, मां उनकी मन्नतें पूर्ण करती हैं। सेवक रवि महाजन ने बताया कि मां की कृपा से जो भी सेवा उन्हें प्रदान की जाती है, वह उसमें अपना शत-प्रतिशत न्योछावर कर देते हैं। दाती मां की कृपा से हर काम संभव हो जाता है। मां में आस्था रखने वाला कभी खाली हाथ लौट कर नहीं जाता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें