सांबा। वीरवार देर शाम लिंक रोड रखा अंब टाली में एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक को अनिल सिंह (25 ) पुत्र कृष्ण सिंह निवासी गांव पलूरा तहसील राजपुरा जिला सांबा चला रहा था। उक्त बाइक एक अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना के दौरान बाइक सवार घायल हो गया और उसे जिला अस्पताल सांबा ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।