रामगढ़। सीमावर्ती गांव रामगढ़, नंदपुर, खौड़ सलारीय, चक छटाका, हिरा चक, सवांखा, कोटली, मालशाह, आबताल में बिजली की तारें ढीली होने के कारण आए दिन आपूर्ति प्रभावित हो रही है। बड़े हादसे की आशंका भी बनी रहती है। हर गांव में ट्रांसफार्मर लगे हैं लेकिन किसी को अभी तक कवर नहीं किया गया। जो बड़े हादसे को न्योता दे रहे हैं। लोगों ने विभाग से जल्द इन्हें ठीक करने की मांग की है। जमीन से मात्र एक फुट ऊपर तारें होने से हर वक्त लोग सहमे रहते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हवा चलते ही तारें आपस में टकराने से कई घंटे बिजली प्रभावित हो जाती है। इसकी वजह से क्षेत्र में कई घंटों तक किसानों और आसपास के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बारिश होने से दिक्कतें और बढ़ जाती हैं। लोगों ने विभाग के अधिकारियों से समस्या का जल्द समाधान करने की गुहार लगाई है। संवाद