गांव सुंदरपुर में नया विजली का ट्रांसर्फामर लगवाने पर उदघाट्न करते डीडीसी सदस्या प्रौ गारू राम ?
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। डीडीसी सदस्य प्रो. गारू राम भगत ने कहा कि गांव के लोगों को ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड के चलते बिजली कटौती से दिक्कतें पेश आ रही हैं। इसे देखते हुए पीडीडी के अधिकारियों से अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाया गया। साथ ही आनेवाले दिनों में आरएस पुरा ग्रिड स्टेशन में भी 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। उम्मीद है कि इलाके में बिजली कटौती में कमी आएगी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने गांव के लिंक रोड को पक्का करने तथा रुके विकास कार्य को जल्द पूरा करने की मांग की। प्रो. गारू राम भगत तथा बीडीसी अध्यक्ष तरसेम कुमार ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। संवाद