फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लो वोल्टेज से सीमावर्ती गांव के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। पारा चढ़ने से बिजली की कटौती के साथ-साथ रामगढ़ क्षेत्र में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। इससे पंप सेट नहीं चल रहे हैं। क्षेत्र के लोगों और किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। लोगों ने कहां कि जब से गर्मी शुरू हुई है तब से क्षेत्र में बिजली विभाग ने दो घंटे का कट लगाना शुरू कर दिया। लो वोल्टेज से पंप सेट भी नहीं चल पा रहे हैं, जिससे खेतों में पानी लगाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है। किसान सुरेंद्र कुमार, भगवान चौधरी, बिल्लू चौधरी, बलवान सिंह, पूर्व सरपंच ओमप्रकाश चौधरी, मोहन सिंह भट्टी का कहना है कि हमें सीमावर्ती क्षेत्रों के साथ हर बार खिलवाड़ करती है न तो नहरों की सफाई और न ही किसानों के लिए नहरों में पानी और न ठीक ढंग से किसानों को बिजली मुहैया कराती है। किसानों का कहना है कि इन दिनों हमें बिजली पानी की बहुत जरूरत होती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें