फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रातभर बंद रही बिजली, लोगों ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
परगवाल। अखनूर से परगवाल पहुंचने वाली 33 केवी लाइन में फाल्ट के चलते सोमवार रातभर बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली बंद रहने से लोगों ने विभाग के प्रति नाराजगी जताई है। लोगों का कहना था कि बादल छाते ही क्षेत्र में बिजली गुल हो जाती है, और सारी रात बहाल नहीं होती। ऐसा एक बार नहीं बल्कि कई बार हो चुका है। स्थानीय निवासी रमेश सिंह ने कहा कि परगवाल सरहदी क्षेत्र है। विभाग को यहां विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से चले। कुछ लोगों का कहना था कि पिछले दिनों 33 केवी लाइन पर काम होने के बावजूद भी वही हाल है। बिजली बार-बार बाधित रहती है। उन्होंने विभाग से उचित कदम उठाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें