रामगढ़। पुलिस ने रामगढ़ थाना क्षेत्र से दो नशा तस्करों को 255.37 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पिता-पुत्र हैं और बिहार के निवासी हैं। एसएचओ रामगढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रख अबताल के पास दोनों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान सुकेश कुमार पुत्र किशोर ऋषिदेव और किशोर ऋषिदेव पुत्र धनेशर के रूप में हुई है। आरोपी तमगंज तौफीर, जिला अररिया (बिहार) के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद