सांबा। कस्बा के लिंक मार्ग पर स्थित गुरू रविदास भवन में गुरू रविदास सभा की ओर से एक कार्यक्रम का अयोजन किया गया। जिस में भारत रतन बाबा साहब भीम राव अबेंडकर की 129बी जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस अबसर पर समाजिक दूरी की पूरी तरह से पालना की गई,अधिक लोगो को इकटठा नही होने दिया गया। कार्यक्रम में सभा के प्रधान भगवान दास,सचिव तारा चन्द ओर सूरम चन्द प्रमुख रूप से उपस्थित थे।