बिश्नाह में जंगली भांग नष्ट करते कर्मी: स्रोत सूचना विभाग
जम्मू। जम्मू संसदीय निर्वाचन क्षेत्र व्यय पर्यवेक्षक समता मुल्लामुदी ने बिश्नाह का दौरा किया। जहां उन्होंने बिश्नाह बनचक सड़क पर जंगली भांग को नष्ट कराया। चुनावी निष्पक्षता और पर्यावरणीय स्थिरता को बनाए रखने की दिशा में यह अभियान चलाया गया। आबकारी विभाग की डिप्टी एक्साइज कमिश्नर कुसुम शर्मा भी इस मौके पर मौजूद थीं।