रियासी में अपने भाईयों के साथ भैया दूज का त्यौहार मनाती हुई एक बहन
- फोटो : REASI
रियासी। भैया दूज का त्योहार जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु की कामना की। इस अवसर पर जिला मुख्यालय के साथ पौनी, रनसू, अरनास के बाजारों में रौनक रही। सबसे ज्यादा खरीदारी मिठाइयों की हुई। इस के साथ ही गिफ्ट बेचने वाले दुकानदारों पर भी भारी भीड़ रही। गौरतलब है कि करवाचौथ के बाद दीपावली और भैया दूज के दौरान बाजारों में काफी रौनक रही। व्यापारी वर्ग को भी नुकसान से उभरने का मौका मिला। संवाद