फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अब भगवती नगर में ही होगा अमरनाथ यात्रियों का पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा पर आने वाले भक्तों की संख्या अब घट रही है। इसके चलते जिला प्रशासन ने सरस्वती धाम में टोकन और महाजन सभा, वैष्णवी धाम में पंजीकरण केंद्र बंद कर दिए हैं। अब तत्काल पंजीकरण भगवती नगर यात्री निवास में ही किया जाएगा। गीता भवन और राम मंदिर में साधु-संतों के लिए तत्काल पंजीकरण अभी चल रहा है। यहां बुधवार को 42 साधु-संतों ने तत्काल पंजीकरण करवाया। गीता भवन में 20 साधुओं ने पंजीकरण करवाया। संवाद
विज्ञापन


वार्षिक यात्रा पंजीकरण काउंटर का समापन

जम्मू। अमरनाथ की वार्षिक यात्रा के लिए बुधवार को पंजीकरण काउंटर के समापन समारोह के रूप में महाजन भवन में आयोजन हुआ। सुविधा काउंटर के सफल संचालन के लिए सराहना की गई। पंजीकरण काउंटर का संचालन डीसी अवनी लवासा की देखरेख में हुआ। समारोह का समापन करते हुए सभा के अध्यक्ष रोमेश चंद्र गुप्ता ने जिला प्रशासन और स्थानीय पुलिस व अर्धसैनिक बलों का आभार व्यक्त किया। कहा कि सभी ने पंजीकरण काउंटर में सराहनीय योगदान दिया। महाजन सभा और विभिन्न संगठनों के सम्मानित सदस्यों के अलावा अन्य लोगों के सहयोग से लगभग तीन सप्ताह तक लंगर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन महासचिव संजय महाजन ने किया। इस मौके पर यशपाल गुप्ता, अरुण गुप्ता, डॉ. जतिंदर सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो
जम्मू से 2372 यात्री हुए रवाना

जम्मू। अमरनाथ यात्रियों के बुधवार को भगवती नगर से रवाना हुए 24वें जत्थे में 2372 यात्री रवाना हुए। इनमें पहलगाम से 1701 व बालटाल रूट के लिए 671 यात्री थे। कुल 103 वाहनों के काफिले से बाबा के भक्त जयकारे लगाते हुए रवाना हुए। दोनों रुट से रवाना होने वालों में 1955 पुरुष, 357 महिला, छह बच्चे, 51 साधु व तीन साध्वी शामिल रहीं। वहीं, बालटाल तथा पहलगाम दोनों रुट से यात्रा सुचारु रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें