फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भगवती नगर आधार शिविर के पास बंकरों का निर्माण शुरू, शाह की रैली के भी सुरक्षा इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू।
श्री अमरनाथ यात्रा को लेकर भगवती नगर आधार शिविर में सुरक्षा बंदोबस्त पुख्ता कर दिए हैं। सोमवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस की सिक्योरिटी विंग की टीम ने पूरे शिविर और इसके आसपास गहन तलाशी अभियान चलाया। जांच में एमओ 8 मशीन का इस्तेमाल किया गया। इससे विस्फोटक सामग्री का पता लगाया जाता है। आमतौर पर यह मशीनें एयरपोर्ट जैसी जगहाें पर लगाई जाती है। लेकिन पहली बार एक्त मशीन का इस्तेमाल शिविर में किया जा रहा है। टीम ने शिविर के भीतर बने कमरों, इसके आसपास बनी इमारतों, खाली जगहों, तवी आदि को तकनीकी यंत्रों से जांचा। उधर, भगवती नगर चौथे पुल से लेकर शिविर तक कई जगहों पर सुरक्षाकर्मियों के लिए बंकरों का निर्माण शुरू कर दिया है। इससे न सिर्फ 23 जून को भगवती नगर में होने वाली गृहमंत्री की रैली की सुरक्षा पुख्ता होगी। बल्कि अमरनाथ यात्रा के दौरान भी इन बंकरों से सुरक्षाकर्मी नजर रखेंगे। भगवती नगर चौथे पुल और रैली स्थल के आसपास भी सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

लोगों को नसीहत, अनजान व्यक्ति को पनाह न दें
भगवती नगर आधार शिविर के आसपास के इलाकों बेलीचराना, निक्की तवी, भगवती नगर आदि में रहने वाले तमाम लोगों को नसीहत दी गई है कि वह अगले दो महीनों तक अपने घरों में अनजान व्यक्ति को पनाह न दें। इसकी आड़ में कोई भी देशविरोधी या शरारती तत्व पनाह लेकर यात्रा में बाधा डाल सकता है। पुलिस की सादा वर्दी में कर्मी भी शिविर के आसपास के इलाकाें में तैनात कर दिए हैं। ताकि संदिग्धों पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

चंदन कोहली, एसएसपी जम्मू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें