खटीका तालाब में होटल के कमरे से एक शव संदिग्ध हालात में मिला है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी के रूप में हुई। वह मस्जिद के पास भिक्षावृत्ति करता था। होटल संचालक ने कहा कि छह मार्च से होटल में रहता था। व्यक्ति ने रेजिडेंसी रोड के पास एक मकान में किराये पर कमरा रखा था। उसने तर्क दिया था कि होटल से मस्जिद वाला स्थान नजदीक है और रमजान के दौरान सुबह लोग नमाज पढ़ने आते हैं जिससे उसकी अच्छी कमाई होती है। शुक्रवार रात को वह कमरे में गया था। शनिवार को जब वह बाहर नहीं आया तो होटल प्रबंधन ने जाकर देखा। उसकी तरफ से कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति को वहां से बाहर निकाला। जीएमसी में डॉक्टर ने उसे मृत बताया।