रियासी। जिला के कोट चड़वाल इलाके में बुधवार दोपहर को भालू के हमले से तीन ग्रामीण घायल हो गए। बताया जाता है कि तीनों ग्रामीण पहाड़ी इलाके से घास लेकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान इन पर भालू ने हमला कर दिया।
घायलों में एक मोहम्मद रशीद ने अपने सिर पर घास उठाया हुआ था। उसकी टांगों पर भालू के हमले से चोटें आईं। बाद में भालू ने मोहम्मद मुंशी पर हमला किया। इसके बाद उसने तीसरे ग्रामीण मोहम्मद बुट्टो पर भी हमला कर उसे भी घायल कर दिया। भालू को तरफ से किए गए हमले के बाद ग्रामीणों ने शोर को मचाना शुरू किया। इस दौरान कई अन्य ग्रामीण मौके पर आए। सभी घायलों को मौके पर से उचित स्थान पर लाया गया, जहां से सभी को वाहनों में बिठाकर जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर सभी को प्राथमिक उपचार देने के बाद जम्मू के लिए रेफर कर दिया गया। भालू के हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।