फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बीसीसीआई अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर ने मणिपुर को 8 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जम्मू। ऑलराउंडर अनन्या शर्मा और मान्या बनोत्रा ने रविवार को गोकुल भाई सोमा भाई पटेल स्टेडियम में बीसीसीआई की अंडर-19 महिला टी20 ट्रॉफी में जम्मू-कश्मीर को मणिपुर पर 8 विकेट से शानदार जीत दिलाई।
85 रन के सामान्य लक्ष्य का पीछा करते जेएंडके ने मान्या बनोत्रा की नाबाद 34 रन की पारी की बदौलत 15.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल किया। मान्या ने 37 गेंद में 5 चौकों की मदद से 34 रन बनाए, जबकि अनन्या शर्मा 11 गेंद में एक चौके की मदद से 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। सलामी बल्लेबाज आफरीन (17) और शाम्भवी (9) ने भी सफलता में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले मणिपुर निर्धारित 20 ओवर में 84 रन का मामूली स्कोर बना पाया। तान्या निंगहौजम ने 50 गेंद में 5 चौकों की मदद से सर्वाधिक 34 रन बनाए, जबकि एल प्रीना और टेरेसा ने 18 रनों का योगदान दिया। कप्तान अनन्या शर्मा ने 4 ओवर में सिर्फ 4 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि अनन्या डोगरा और तहसीना निसार ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें